शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति ने मनाया गौरा देवी का 95वा जन्मोत्सव

                  ।   


* कई विभूतियों को संस्था की ओर से किया गया सम्मानित


 


देहरादून। businessthought.page 


      देहरादून के डेरावाल भवन में विलुप्त  प्राय: पर्वतीय लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था "शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति" (स्थापित 1986), के तत्वावधान में चिपको आंदोलन की प्रेरणाश्रोत गौरा देवी के 95वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.    
        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खजान दास, विधायक, राजपुर विधान सभा, विशिष्ट अतिथि विशाल गुप्ता, अध्यक्ष, भाजपा अम्बेडकर मण्डल, संस्थापक अध्यक्ष स्वामी एस. चन्द्रा, संरक्षिका सवित्री काला 'सवि' द्वारा दीप प्रज्वलित कर गौरा देवी के चित्र पर पुष्प अर्जित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया. अपने सम्बोधन में पर्यावरण के प्रति संस्था के कार्य की सराहना करते हुये गौरा देवी के नाम पर पार्क हेतु आश्वासन दिया. विशाल गुप्ता ने पर्यावरण पर चिन्तन करते हुये सभी के साह्योग देने पर जोर दिया. 
         कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्य हेतु उमेश्वर सिंह रावत (उप मुख्य वार्डन, नागरिक सुरक्षा संगठन, देहरादून,) को "शैल पुत्र" सम्मान तथा कला एवं संस्कृति हेतु स्व. बी. मोहन नेगी को "शैल पुत्र" सम्मान (मरणोंपरान्त) प्रदान किया गया, बी. मोहन नेगी का सम्मान उनकी पुत्री हिमानी चौहान ने प्राप्त किया। इस अवसर पर हिमानी चौहान ने अपने पिता को सम्मानित करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। उमेश्वर सिंह रावत ने कहा संस्था ने 'शैल पुत्र' सम्मान देकर ज़िम्मेदारी को ओर बढा दिया हैं. सभी से सहयोग करने की  अपील की. 


          गौरा देवी के जीवन पर परिचर्चा करते हुये चन्दन सिंह नेगी, पायल आर्य, शिवम डोभाल, विनित कुमार ने अपने विचार रखें। साथ ही गौरा पर कविता पाठ किया.
          स्वामी एस. चन्द्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया की संस्था गत 2007 से गौरा देवी का जन्मोत्सव मना रही हैं। इसी क्रम संस्था अभी तक 25 विभूतियों को शैल पुत्र/शैल पुत्री सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं, ज़िसमे जीत सिंह नेगी, शिव प्रसाद पोखरियाल, ललिता चन्दोला वेष्णव, चन्द्र सिंह राही, मंगलेश घिल्डियाल-आई.ए.एस., सावित्री काला, भारती पांडेय, चन्दन सिंह नेगी, अर्जुन सिंह बिष्ट, हरक सिंह रावत, पी.सी.एस., अरविंद शेखर, सुरेन रावत, शूरवीर सिंह रावत, अमन रहमान, गजेंद्र रमोला, विनोद उनियाल आदि प्रमुख को सम्मानित  किया गया. 
            कार्यक्रम मे सर्वश्री आदित्य नय्यर, गायत्री भण्डारी, अनुराधा सुंद्रियाल, अनिता देवरानी, ललिता नौडियाल, गजेंद्र रमोला, नवीन मेहांदिरत्ता, अभ्यंश चन्द्रा, देवेन्द्र शाह, सेवक सिंह, योगेश खेतवाल, आदि गन्मान्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम में सामाजिक दूरी, मास्क ज़रूरी पर विशेष ध्यान दिया गया।