पलटन बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ पोस्टर छपवा कर किया जागरूक

 


                                 


देहरादून, 8 अक्टूबर। businessthought.page 


दून वैली उद्योग व्यापार मंडल समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए कार्यक्रम करता रहता है साथ ही बाजार में आने वाली दून की जनता को जागरूक करने के कार्यक्रम भी चलाता रहता है। इसी कड़ी में संगठन के व्यापारी नेताओं ने प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना महामारी के खिलाफ जनता और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए पोस्टर छपवाए और उनका वितरण किया। 


आने वाले त्योहारों के तहत पलटन बाजार मे दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रशासन द्वारा दिनाक 6/10/2020 की बैठक में जो आग्रह किया गया था, उसके अनुपालन में त्यौहारी सीजन को देखते हुए व्यापारियों से कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम हेतु एवम जागरूकता संबंध में पोस्टर छपवाकर प्रत्येक बाज़ारो की दुकानों पर लगवाए जाएंगे। 


जिसके संबंध में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अध्यक्ष पंकज मैसोन की अध्यक्षता में सभा का आयोजन कर तुरंत निर्णय लिया कि व्य्यापार मंडल द्वारा 10000 हज़ार पोस्टर छपवााए जाएंगे। 


जिसमें आज शाम 5 बजे से फ्रूट मार्किट पलटन बाजार में प्रशासन के प्रतिनिदि के रूप में आये एस डी एम सदर राम सरन बेनवाल एव व्यापार मंडल के मुख्य सरंक्षक पृथ्वीराज चौहान की उपस्तिथि में इस कार्य को प्राम्भ करते हुए सभी बाज़ारो के प्रतिनिधियों को जागरूकता पोस्टर वितरित किये गए। जिससे निश्चित ही इसका लाभ हमारे  नगर की जनता एवम व्य्यापरिओ को इस महामारी से बचने में सहायक होगा और सभा में घोषणा की गई कि इस तरह का जागरूकता अभियान व्य्यापार मंडल द्वारा भविष्य में निरंतर चलता रहेगा।


सभा मे पूर्व पार्षद संतोख नागपाल, संरक्षक सुशील अग्रवाल, तेज प्रकाश तलवार, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी,  शेखर फुलारा, महासचिव पंकज डिडान, सह सचिव अनिल आनंद, अमन सदना, सुरिंदर भाटिया, महेश अरोड़ा, अनिल, दिव्य सेठी क्षेत्र एव समस्त बाज़ारो के प्रतिनिदि मौजूद रहे।