दून के बालावाला के युवक से लाखों रुपए हड़पने वाला बदमाश पुलिस ने नोएडा से दबोचा

 


                                                           


* विदेश भेजकर नौकरी लगाने के नाम लाखों रुपए ठगने वाला 06 माह से था फरार 


 


देहरादून, businessthought.page 


लाखों रुपए लेकर विदेश भेजने का फर्जीवाड़ा काफी समय तक बहुत तेजी से चला था। इस मामले में भी पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की और ऐसे मामलों पर काफी हद तक रोक लगी। लेकिन अभी भी ऐसे कबूतर बाज सक्रिय हैं, जो सीधे साधे लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई हड़प रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून के बालावाला में एक युवक के साथ हुआ। लेकिन पुलिस की कोशिशों के बाद आरोपी को 6 महीने बाद नोएडा से दबोच लिया गया है। 


     


 रायपुर थाने में गौतम कोठारी पुत्र विशंभर दत्त निवासी मालसी पुलिया के पास न्यू गढ़वाली कॉलोनी बालावाला  प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि रोजर क्लिफटन पुत्र रोबिन निवासी सी 74 बी-8 राजपुर खुर्द एक्स0 नियर सीएनजी पंप दिल्ली नई दिल्ली ने नौकरी हेतु ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर मुझसे 10,45,000/-  (दस लाख पैंतालिस हजार रुपए) ले लिए।


रिपोर्ट के मुताबिक पहले तो वह तरह तरह के बहाने बनाता रहा और अब उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है, उसने मेरे सारे पैसे हड़प लिए हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 40/ 2020 धारा 420 आईपीसी पंजीकृत किया गया ।जिसकी विवेचना si सुरेंद्र राणा के सुपुर्द की गई।
       अभियुक्त रोजर क्लिफटन की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के पते व संभावित स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे, किंतु अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने पते बदलता रहा,इस बीच माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु  NBW भी जारी किया गया।
  इस मामले में एक टीम का गठन कर आरोपी को दबोचने की तैयारी शुरू गई। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों में मुखबिर मामूर किए गए एवं सर्विलांस वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त रोजर की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए।


पुलिस टीम की प्लानिंग से 06 माह से फरार अभियुक्त रोजर क्लिफटन पुत्र रोबिन निवासी सी 74 बी-8 राजपुर खुर्द एक्स0 नियर सीएनजी पंप दिल्ली नई दिल्ली हाल पता हाइड पार्क मकान नंबर x-005 सेक्टर 78 नोएडा गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश उम्र 40  को हाल पता उपरोक्त को कल दिनांक 08/10/2020 की सांय को उसके हाल पते से नोएडा से गिरफ्तार कर देहरादून लाया गया।