पेटीएम कुछ ही घंटों बाद गूगल प्ले स्टोर पर वापस आया

 


                                     


देहरादून, businessthought.page कुछ ही घंटों बाद पेटीएम अब गूगल प्ले स्टोर पर वापस आ गया है। 


 


 पेटीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि पेटीएम एप नए अपडेट के साथ आ गया है। दूसरी तरफ गूगल ने इस बात का दावा किया था कि पेटीएम ऐप पर जुए से संबंधित साधनों को बढ़ावा दिया जा रहा है जो कि गूगल किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करता है। 


 


 इसी कारण पेटीएम को कुछ घंटे पहले गूगल ने प्ले स्टोर से हटाने की खबर चलाई थी लेकिन कुछ घंटों बाद ही गूगल ने अब पेटीएम को प्ले स्टोर में वापस जगह दे दी है। हालांकि गूगल के प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप को हटाने की खबर सुनकर हड़कंप जैसी स्थिति हो गई थी। 


 


 जिन लोगों के पैसे पेटीएम वॉलेट में पड़े हुए हैं उन्हें यह लगने लगा था कि उनका पैसा डूब जाएगा लेकिन अब टि्वटर हैंडल में पेटीएम ने कहा है की पेटीएम ऐप से जुड़े सभी लोगों का पैसा सुरक्षित है केवल अपडेट करने की वजह से कुछ समय के लिए प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप हटा था।