* सेलाकुई में नौकरी दिलाने के नाम पर सहारनपुर की दो महिलाओं को बहला कर लाए आरोपी
* विकास नगर पुलिस के छापे में दोनों महिलाएं सुरक्षित बरामद
देहरादून, businessthought.page
सेलाकुई में नौकरी दिलाने के नाम पर सहारनपुर की दो महिलाओं को कॉल गर्ल बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश ले जा रहे दो व्यक्तियों को विकासनगर की पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दोनों महिलाएं सकुशल बरामद कर ली गई है।
थाना विकास नगर पुलिस एवं एएचटीयू पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गंगा जमुना सरस्वती ढाबे के पास पोंटा रोड हरबर्टपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि दिनांक 2/9/ 2020 को अभियुक्त, पीड़ित महिलाओं को जनपद सहारनपुर से सेलाकुई में नौकरी दिलाने का झांसा व प्रलोभन के बहाने से लाए थे।
अभियुक्तों द्वारा उक्त महिलाओं को रात्रि में अपने कमरे पर रखा तत्पश्चात पीड़ितों को देह व्यापार का धंधा कराने के लिए हिमाचल प्रदेश ले जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी, गरीब महिलाओं से देह व्यापार का धंधा करा कर अवैध धन अर्जित करते हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार आरोपी
=========================
1- टेक सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरेंद्र सिंह कुशवाहा निवासी- डी ब्लॉक गली नंबर 3 डी 198 मदर डेयरी पश्चिमी दिल्ली
2- सूरज सिंह पवार पुत्र विक्रम सिंह निवासी निकट पाइन वुड सिटी दिल्ली रोड सहारनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश
*पुलिस टीम*
1- एसआई मोहन सिंह प्रभारी एचटीयू देहरादून
2- एल एस आई हिमानी चौधरी चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
3- महेंद्र सिंह एएचटीयू देहरादून कांस्टेबल
4- धर्मेंद्र सिंह एएचटीयू देहरादून
5- कांस्टेबल नरेश पंत थाना विकासनगर
6- कांस्टेबल अमित कुमार थाना विकासनगर
7- एल सी रचना डोभाल एएचटीयू देहरादून