विधायक महेश नेगी को बचाने में लगी है भाजपा : उमा सिसोदिया

           


* आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री ने दिखाए तेवर, महिला अस्मिता की रक्षा करेंगे   


 


 


 देहरादून, businessthought.page 


 


आम आदमी पार्टी ने दुष्कर्म के आरोप में फंसे भाजपा के विधायक महेश नेगी के मामले में हमले तेज कर दिए हैं।


 


आप पार्टी की पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसोदिया ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसोदिया ने भाजपा पर अपने विधायक को बचाने का आरोप लगाते हुये विधायक महेश सिंह नेगी के डीएनए टेस्ट कराने व उन्हें पार्टी से निलंबित करने की मांग की है। 


 


उमा सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार लगातार अपने बिगड़ैल विधायकों को बचाने में लगी हुई है, चाहे वो उत्तराखण्ड को गाली देने वाले कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन हो या महेश नेगी।  


 


उन्होंने कहा कि महेश नेगी प्रकरण में यह स्पष्ट है कि पुलिस आरोपी विधायक को बचाने के लिये सरकार के दबाव में काम कर रही है और पीड़िता के पक्ष में किसी भी प्रकार की कार्यवाही पुविस द्वारा नहीं की गई है।


 


उन्होंने कहा पीड़िता व उसके परिजनों द्वारा विधायक के डीएनए टेस्ट किये, जाने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उमा सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा हमेशा से ही महिला विरोधी रहा है।


 


अपने दुष्कर्मी नेताओं को बचाने के लिये भाजपा हमेशा आगे बढ़कर सामने आती रही है फिर चाहे वो कुलदीप सेंगर हो, स्वामी चिन्मयानंद हो, साक्षी महाराज हो या फिर महेश नेगी। 


 


आप पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि मातृशक्ति के बलिदान से बने उत्तराखण्ड में महिलाओं का अपमान व शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आम आदमी पार्टी महिला शक्ति की अस्मिता की रक्षा के लिये सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।