पथरिया पीर भाग 2 के बच्चों को कॉपी पेंसिल देकर मनाया भाजपा के वरिष्ठ नेता का जन्मदिन

                   


* डॉक्टर बबीता सहोत्रा ने बच्चों के भी उज्जवल भविष्य की कामना की 


देहरादून, businessthought.page भारतीय जनता पार्टी के सह राष्ट्रीय मंत्री शिव प्रकाश के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब उत्साह के साथ मनाया। 


 शनिवार की सुबह भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ बबीता सहोत्रा के नेतृत्व में मलिन बस्ती पथरिया पीर भाग 2 में काफी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के सम्मान में नारे लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। 


कार्यक्रम के दौरान मलिन बस्ती पथरिया पीर भाग 2 के 50 बच्चों को डॉक्टर से बबीता की ओर से पेंसिल कॉपी बिस्किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे महान नेताओं का जन्मदिन अवश्य मनाती है जो पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने पथरिया पीर के बच्चों की भी उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने ईश्वर से शिव प्रकाश के दीर्घायु व स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर पार्षद योगेश, दिनेश, चमन, राजीव, हैरी, आनंद, रोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।