क्लेमेंट टाउन का 22 साल का शुभम मालदेवता के आगे नदी में बहा, मूर्ति विसर्जन को गया था

                               


देहरादून, businessthought.page 


 


मालदेवता से आगे नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान क्लेमेंट टाउन का रहने वाला 22 साल का एक युवा शुभम नदी में बह गया। उसका शव घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर नदी में बरामद हो गया है। 


 


आज दिनांक 30 अगस्त 2020 को  समय करीब 1600 बजे कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मिली कि एक लड़का मालदेवता से आगे नदी में सेल्फी लेते हुए पैर फिसल जाने के कारण बह गया है।
                                          


 


  सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर आवश्यक उपकरणों एवं पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल के परीक्षण पर पाया कि घटनास्थल जनपद टिहरी क्षेत्र अंतर्गत है।


 


घटनास्थल पर मौजूद लोगों एवं उक्त युवक के परिचितों द्वारा बताया गया कि हम यहां मूर्ति विसर्जन  के लिए आए थे। हम सभी टर्नर रोड क्लिमेंट टाउन के निवासी है, हमारे साथ शुभम पुत्र पूरण गौतम उम्र करीब 22 वर्ष भी आया था, जो नदी में फोटो लेने के लिए गया था और अचानक पैर फिसल जाने से वह बह गया।


 


इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी सुश्री पल्लवी त्यागी भी मौके पर पहुंची। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा भी सूचना दी गई कि एक लड़का रायपुर स्टेडियम से आगे पुल के नीचे बहता हुआ देखा गया है।


 


इस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर नदी के किनारे किनारे उक्त लड़के को तलाश किया गया तो पुल से करीब 1 किलोमीटर नीचे एक लड़का नदी किनारे अटका दिखाई दिया, जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है।


 


इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा जारी है। मालदेवता से आगे जिस स्थान से शुभम नदी में बहा था, वहां से उसका शव करीब 8 किलोमीटर नीचे रायपुर स्टेडियम पुल से नीचे बरामद हुआ है।