सरदार गुरपाल सिंह बने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के महानगर अध्यक्ष

                   


* उपमा के लिए तन-मन-धन से करूंगा काम : गुरपाल सिंह 


देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई के नेतृत्व में प्रदेश संगठन मंत्री व गढवाल प्रभारी जी.एस. आनंद, जिला प्रभारी बलदेव सिंह जयसवाल की ओर से देहरादून के सरदार गुरपाल सिंह को महानगर अध्यक्ष चुना गया।


  जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह कुकरेजा, जिला महिला अध्यक्ष डॉ. बबीता सहोत्रा आनंद, जिला महामंत्री रवि अरोड़ा और सम्मानित पदाधिकारियों ने एक साथ अपनी सहमति जाहिर की |
 सभी ने मिलकर उस पूज्य पिता परमात्मा वाहेगुरू जी से अरदास की कि हम सभी एकजुट होकर राजीव घई के नेतृत्व में समाज सेवा करते हुए सभा को बुलंदियों तक ले जाएंगे |
प्रदेश अध्यक्ष के साथ वीडियो कान्फ्रेंस पर नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष सरदार गुरपाल सिंह को बधाई दी गई और सभी का धन्यवाद किया गया।


    नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरदार गोपाल सिंह ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा की उपमा ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। वह उसका तन-मन-धन से सम्मान करते हुए पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए वह तत्परता के साथ काम करेंगे।


 इस अवसर पर जी. एस. आनंद, बलदेव सिंह जयसवाल, अमरजीत सिंह कुकरेजा,  रवि अरोड़ा, मेजर जनरल शम्मी सबरवाल, डॉ. बबीता सहोत्रा आनंद, रिंकी कपूर, हरीश वीरमानी, जयवीर बाली, विजय तुली, अरुण खरबंदा, सेवा सिंह मठारू, देवेन्द्र सेठी, जसबीर सिंह बग्गा, मीनु चड्डा, हरींदर आनंद, शंटी, सागर मलिक, राकेश चड्डा, नीतू सेठी, चमन लाल कुकरेजा, जी एस सडाना, कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।