नेहरू कॉलोनी के डिवाइन लॉन्च हुक्का बार में पुलिस का छापा, अवैध रूप से चल रहा था

* पुलिस ने कब्जे में लिए हुक्के, दो पर मुकदमा दर्ज 


देहरादून, businessthought.page नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार डिवाइन लांच को पुलिस ने छापा मारकर बंद करा दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने हुक्का संचालक दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 


                    नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक कई दिनों से सूचना मिल रही थी की लॉकडाउन के दौरान भी अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की तो नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में डिवाइन लॉन्च के नाम से अवैध रूप से चल रहा हुक्का बार पकड़ में आ गया। 


           पुलिस के अनुसार हुक्का बार के दो संचालक इसरार पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी धर्मपुर नेहरू कॉलोनी उम्र 22 वर्ष, मोहम्मद साहिल पुत्र सागर अली निवासी नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर हुक्का बार से कई ओके भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन लगने पर यह पहली मर्तबा है जब पुलिस की पकड़ में कोई हुक्का बार अवैध रूप से चलता हुआ मिला है इससे पहले अब तक जो कार्रवाई हुई है, वह मार्च से पहले ही हुई है।