हजारों लोग सड़कों पर बिना मास्क के घूमते मिले तो क्यों नहीं बढ़ेगा कोरोना, पुलिस ने चलाया अभियान

* दून जिले के 20 थानों की पुलिस सड़कों पर उतरी, 4.5 लाख रुपए वसूले गए  


* नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा 901 लोग बिना मास्क लगाए घूमते पकड़े 


देहरादून, businessthouht.page प्रदेश में कोरोना संक्रमित की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है। उससे पुलिस प्रशासन और सरकार के भी होश उड़े हुए हैं। आम जनता में भी दहशत बढ़ने लगी है। ऐसे में जिले की पुलिस ने सभी 20 थाना क्षेत्रों में मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ एक साथ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत एक ही दिन में पुलिस ने 4500 हजार लोग बिना मास्क पहने घूमते हुए पकड़े। जिले भर से पुलिस ने 4,50000 लाख एक ही दिन में चालान राशि के रूप में बटोर लिए। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा 901 लोग मास्क पहनने का उल्लंघन करते मिले।


                       दून जिले में लगभग 1 हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यही कारण राज्य सरकार को शनिवार और इतवार का फिर से लॉकडाउन का निर्णय लेना पड़ा। लेकिन जिस तेजी के साथ पॉजिटिव केस मिल रहे हैं, उससे लगता नहीं कि यह मामला यहां पर थमेगा। इसी कड़ी में पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए आज जिले के सभी थानों में मास्क के ना पहनने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। 


                 पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र में मास्क ना पहनने पर किए गए चालान राशि में ₹20800 वसूल किए। वही पटेल नगर में 45000, डालनवाला में 20500, कैंट थाने में 32700, वसंत विहार से 14100, प्रेम नगर से 19500 और नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में 901 लोग बिना मास्क लगाए घूमते हुए पुलिस को मिले। उनसे 90100 रुपए की वसूली की गई। 


               


              इसी तरह रायपुर थाना क्षेत्र से 27500 क्लेमेंट टाउन से 7200, मसूरी थाना क्षेत्र से 5800, राजपुर से 18600, ऋषिकेश से 37200, रानीपोखरी से 2000, विकासनगर से 25500, सहसपुर से 13700, सेलाकुई से 9000, रायवाला से 32800, कालसी से 3700 रुपए चालान की राशि के रूप में वसूले गए। पूरे जिले में कुल चालान 4403 हुए। उनसे कुल संयोजन ₹442300 वसूला गया। साथ ही एमवी एक्ट के तहत कुल 120 चालान हुए और 22 वाहन सीज किए गए।